भूत-प्रेत को लेकर बस्ती में हंगामा; अधेड़ की मौत, दो पक्षों में मारपीट के दौरान...
यूपी,बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती में भूत - प्रेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक की मौत हो गई।
आप को बता दे कि बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में गुरुवार की दोपहर भूत-प्रेत की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो गई। गंगापुर गांव निवासी 44 वर्षीय राम अशीष राजभर और गांव के ही जोखन के घर से भूत- प्रेत को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। राम अशीष के स्वजन ने बताया कि जोखन के घर के लोग हमारी लड़की पर भूत प्रेत का साया करा दिए हैं, जिसकी उलाहना देने राम अशीष अपने पड़ोसी जोखन के घर गए थे।
![]() |
| सांकेतिक फोटो - सोशल मीडिया |
राम आशीष घर वापस पहुंच ही थे कि जोखन का लड़का सुजीत गौड़ से राम अशीष में मारपीट हो गई। इस दौरान वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने म निजी वाहन से सामुदायिक श स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामला मारपीट का होने के कारण चिकित्सक ने इसकी सूचना कलवारी तत्काल थानाध्यक्ष को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कलवारी थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक राम अशीष की बेटी पूनम की शादी तय थी, अगले महीने दिसंबर में शादी होनी थी।


