टिनिच में रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव, कप्तानगंज के..
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच-वाल्टरगंज रेलवे स्टेशन के बीच बलुआ समय माता मंदिर के निकट बुधवार की सुबह एक किशोरी का शव क्षत विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी पिंकी पुत्री राजकुमार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। 10 वर्ष पूर्व उसकी मां का निधन हो गया था। पिता राजकुमार दिल्ली रहकर काम करते हैं। उन्होंने दूसरी शादी कर ली। बीते कुछ दिनों से परिवार के लोगों में मनमुटाव चल रहा था।
बुधवार की सुबह घर के अन्य लोग जगे तो देखा पिंकी घर में नहीं है।आसपास उसकी खोज शुरू हुई तो गांव के कुछ लोग रेलवे ट्रैक पर गए। वहां देखा कि उसका शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ है।


