धोखाधड़ी व कूटरचना के मामले में मुकदमा दर्ज
बस्ती। जिले के हरैया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना व जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी आनन्द कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 30 जनवरी 2024 को फर्जी व कूटरचना करके विपक्षियों ने बेईमानी की नीयत से गन्ना बिल के भुगतान का प्रमाण पत्र तैयार कर गन्ना विकास परिषद बस्ती को भेज दिया। साथ ही फर्जी हस्ताक्षर बनाकर तहसीलदार हरैया का सील लगाया।
इसकी जानकारी होने जब आपत्ति की तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव के रामाज्ञा वर्मा व चंद्रशेखर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


