36 सड़कों की मरम्मत को मिली स्वीकृति
आगराः गड्ढा मुक्ति के बाद अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सड़कों की विशेष मरम्मत के कार्यों में जुट गया है। 36 सड़कें हैं, जिनकी लंबाई 50 किलोमीटर है। इनकी 6.50 करोड़ रुपये से विशेष मरम्मत कराई जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने देहात क्षेत्र की 36 सड़कों का विशेष मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
जिनकी लंबाई लगभग 50 किलोमीटर है। शासन से स्वीकृति मिल गई है। अन्य सड़कों का भी प्रस्ताव भेजा गया है, जो शासन में अभी विचाराधीन हैं। स्वीकृत सड़कों
के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके अलावा फिरोजाबाद- इरादनगर- सैंया मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड राघवेंद्र वर्मा ने बताया कि विशेष मरम्मत, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्यों के लिए और भी प्रस्ताव भेजे गए हैं। जिनकी स्वीकृति मिल जाने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।


