कोहरे ने धीमी की गतिमान, खजुराहो वंदे भारत की रफ्तार
आगरा: कोहरे की पकड़ मजबूत हो रही है। मंगलवार सुबह कोहरे की मार के चलते खुजराहो वंदे भारत, गतिमान एक्सप्रेस, राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस सहित डेढ़ दर्जन ट्रेनें देरी से चलीं। सबसे अधिक अवध एक्सप्रेस सात घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 100 से अधिक यात्रियों ने टिकटों को रद कराया। वहीं ट्रेनों को सेमी आटोमैटिक तरीके से चलाने की तैयारी चल रही है।
आगरा रेल मंडल से होकर हर दिन 300 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। मंगलवार को खजुराहो वंदे भारत एक घंटा, गतिमान एक्सप्रेस आधा घंटा, निजामुद्दीन राजधानी आधा घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। कई ट्रेनों के स्लीपर और साधारण कोच टैंक में पानी खत्म हो गया। आगरा कैंट स्टेशन पर टैंक में पानी भरा गया। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों की गति धीमी रही।
यह है देरी से चलने वाली
- खातीपुरा-हावड़ा एक्सप्रेस, सात घंटे
- पंजाब मेल एक्सप्रेस, 1.44 घंटे
- पटना-कोटा एक्सप्रेस, 3.14 घंटे
- महाकौशल एक्सप्रेस, 2.05 घंटे
- निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, आधा घंटा
- उत्कल एक्सप्रेस, ढाई घंटे
- निजामुद्दीन-लालगढ़ एक्सप्रेस, 3.30 घंटे


