मुख्यमंत्री से मिले गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल
यूपी। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ला लखनऊ के इंदिरा भवन स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को कालीदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले।
उनसे आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। गो संरक्षण व संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि गोवंश को प्रदेश के किसानों एवं पशुपालको के लिए समृद्धि का आधार बनाएंगे। उपाध्यक्ष का अपने गृह जनपद में मंगलवार को आगमन होगा। वह सुबह साढ़े नौ बजे जनपद की सीमा घघौवा पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ता व पदाधिकारी स्वागत करेंगे। इसके बाद घघौवा खतमसराय, कौलपुर, विक्रमजोत, पचवस, छावनी, बबुरहवा, चौकड़ी, महूघाट, मुरादीपुर, हरैया, संसारीपुर, रजौली, महराजगंज, गोटवा, फुटहिया चौराहे पर स्वागत की तैयारी की गई है। वह दोपहर तीन बजे पं अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह पहुंचेंगे, वहां समारोह में शामिल होंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्र दीपांशु विक्रम सिंह ने दी।


