एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत,विदेशी युवतियों को
इटावा : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर नियमों की अनदेखी के कारण हादसों का क्रम नहीं थम रहा। शनिवार रात लखनऊ से दिल्ली जा रही एसयूवी (कार) आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार में सवार दो विदेशी युवतियों और चालक की मौत हो गई।
हादसे में दो विदेशी युवतियों सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उप्न आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया। सभी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। मरने वालों में एक युवती अफगानिस्तान और दूसरी रूस की है। दुर्घटना का कारण कार लेन में ट्रक का चलना है। साउथ दिल्ली में कल्पना कुमारी के नाम से पंजीकृत कार (डीएल 03 सीसीएक्स 3310) में चार विदेशी युवतियों सहित छह लोग सवार थे। शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे ऊसराहार के खरगुआ गांव के समीप एक्सप्रेसवे पर गलत लेन में चल रहे ट्रक में पीछे से कार घुस गई। ट्रक बीच वाली कार लेन पर था।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। एयरबैग खुलने के बाद भी कार चालक की जान नहीं बची। दुर्घटना की जानकारी होते ही यूपीडा के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उप्र आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय सैफई पहुंचाया गया।
डाक्टर ने चालक संजीव कुमार निवासी गोविंदपुरी नई दिल्ली, लाजपतनगर नई दिल्ली में रह रहीं अफगानिस्तान की नागरिक नाज व रूस की नागरिक कैटरीन को मृत घोषित कर दिया। नाज की दो बहनों क्रिस्टिन और अतीफा के साथ ही राहुल निवासी आंबेडकर नगर नई दिल्ली की हालत गंभीर है।


