साइबर ठगों की ब्लैकमेलिंग से परेशान व्यापारी ने दी जान, अश्लील वीडियो से..
चित्रकूट : साइबर ठगों की प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि वीडियो काल करके व्यापारी का अश्लील वीडियो बना लिया गया था और पैसे मांगे जा रहे थे। कर्वी क्षेत्र में नमकीन के थोक व्यापारी 48 वर्षीय राकेश केसरवानी ने शुक्रवार शाम कमरा बंद करके फंदा लगा लिया। भांजे अंकित ने बताया कि मामा का मोबाइल फोन देखा तो वाट्सएप पर 18 बार काल आई थीं।
उनका एक अश्लील वीडियो दिखाते हुए इंटरनेट मीडिया में अपलोड करने की धमकी दी गई। डर गए थे। 11 अक्टूबर की सुबह एक व्यक्ति ने काल करके खुद को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा बताया और मामला रफा दफा करने के नाम पर रुपये मांगे। डर से मामा ने एक व्यक्ति के माध्यम से 61,500 रुपये साइबर ठगों के खाते में ट्रांसफर करा दिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा


