प्रधान को मारने पीटने व गाड़ी का शीशा तोड़ने के मामले में केस
बस्ती। जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छितौना गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में हुए विवाद के बाद कुछ मनबढों द्वारा ग्राम प्रधान को मारने पीटने व उनके कार का शीशा तोड़ने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
छितौना गांव निवासी ग्राम प्रधान अशोक निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात अक्टूबर की रात गांव में दुर्गा पूजा प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम चल रहा था। रात 11 बजे कार्यक्रम देखने आए कुछ लोग उत्पात मचाने लगे। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे व उनको को समझाने का प्रयास किया तो उन्हें भी अपशब्द कहते हुए मारने पीटने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नगहरा निवासी अमर गौड़, पिपरा निवासी राजू, पकड़ीचंदा निवासी इन्द्रासन,पाच अज्ञात पर केस दर्ज किया है।


