जमीनी विवाद को लेकर मारा पीटा, केस
बस्ती। जिल के परशुरामपुर थाने के लालपुर गांव निवासी रेनू सिंह पत्नी अमरजीत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 11 अक्टूबर को भूमि विवाद को लेकर कृष्ण सिंह, रनबहादुर, सोनू व भोला सिंह ने उन्हें, पति अमरजीत व बेटे को मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।
तमंचा व चाकू के साथ दो गिरफ्तार
बस्ती। जिले में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचा तो एक अन्य को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। परशुरामपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात 10 बजे गश्त के दौरान एक सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के परसा- लकड़मंडी मार्ग पर धरमपुर मोड़ के पास संदिग्ध बाइक सवार युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास देसी तमंचा बरामद हुआ। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के हरिगांव निवासी मथुरा प्रसाद के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक दिनेशचन्द ने बताया कि युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है। कलवारी पुलिस ने शनिवार को कुसौरा बाजार में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक चाकू बरामद हुआ। उसकी पहचान आकिल निवासी कम्हरिया थाना कलवारी के रूप में हुई।


