बस्ती में घर के अंदर मिला चाची-भतीजे का शव.., मचा हड़कंप
बस्ती। जिले के कड़र खास में एक ही घर में दो शव मिलने से हड़कम्प, सूचना पर पहुँची पुलिस ने पीएम के लिए भेजा।
आपको बता दे की पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कड़र खास गांव में एक ही घर में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मृतक चाची व भतीजे हैं। सीओ सदर ने सोमवार को दिन के करीब 11 पर बयान जारी कर बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे उनकी मौत हो गई। चाची और भतीजा के एक साथ मौत से अलग अलग प्रकार की चर्चाएं सुननेक मिल रही हैं।


