गैर मान्यता प्राप्त 97 स्कूलों को बीएसए ने कराया बंद
बस्ती। जिल में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बीएसए अनूप कुमार ने 97 शिक्षण संस्थानों को तत्काल प्रभाव बंद करा दिया। शिकायत के आधार बीएसए जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें बस्ती सदर, रुधौली बनकटी, कप्तानगंज, कुदरहा, विक्रमजोत, हरैया, पररशुरामपुर, साऊंघाट, दुबौलिया, गौर के कुल 97 विद्यालयों बिना मान्यता के चलते हुए पाए गए। इस पर बीएसए ने कार्रवाई करते हुए विद्यालयों पर ताला लगवा दिया। कहा कि अगर कोई विद्यालय पुनः संचालित पाए जाएंगे तो उन विद्यालय पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बंद कराए गए स्कूलों में बस्ती सदर क्षेत्र के अमरनाथ राजेन्द्र नाथ पब्लिक कान्वेंट स्कूल भवानीपुर, नेशनल चिल्ड्रेन एकेडमी महआपार, एसडी साइंस एकेडमी दुबौली भटहा मंझरिया, जेपीएसडी पब्लिक स्कूलन वगवों, सीएससी बाल विद्यालय कटरा बुजुर्ग गनेशपुर, राम हरख छबिराजी देवी स्कूल, ग्रीन पब्लिक स्कूल, विक्रमजोत क्षेत्र के एसएन चन्दा मेमोरियल नाल्हीपुर, एआर आदर्श बबुरहवा, तपसी एजूकेशनल एकडमी नाल्हीपुर, पारसनाथ आदित्य प्रसाद जूनियर हाईस्कूल हरेवा शुक्ल, एसएन चन्द्रा एकेडमी खेसुआ, मथुरा पब्लिक स्कूल हरदिया चौराहा, जानकी ज्ञान मंदिर पाकरडाड, रिपब्लिक कान्वेंट स्कूल गनेशपुर, श्रीमती रामवासी एजूकेशनल गनेशपुर, शिवांस साइंस एकेडमी गोटवा, केडी पब्लिक स्कूल भरौली बाबू वाल्टरगंज, हरैया क्षेत्र के साकेत चिल्डेन एकेडमी भीटी मिश्र, आइयमएस चिल्डेन एकेडमी भीटी मिश्र, रुधौली क्षेत्र के केएन पब्लिक स्कूल भितेहरा, आरकेपीके स्कूल छतरिया, सरस्वती शिशु मंदिर बुद्धि बाजार, मदरसा, दारूल उलूम अहले सुन्नत फैजान ए हबीब उत्सव मैरेज हाल रोड रुधौली, मेनिका उर्मिला एकेडमी चन्द्रभानपुर आदि शामिल हैं।


