आरोप के बाद चिकित्सक के निजी प्रैक्टिस की शिकायत पर हुई छापेमारी
बस्ती। एक चिकित्सक द्वारा अपने आवास पर संचालित अस्पताल में निजी प्रैक्टिस करने का मामला सामने आया है। आइजीआरएस पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सरकारी सेवा दे रहे चिकित्सक निजी प्रैक्टिस कर रहे है। सीएमओ ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। टीम में एसीएमओ डा. रंजीत सिंह, श्रवण कुमार व अरुण साही शामिल हैं।
शिकायतकर्ता ने लगाया आरोप
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कटेश्वरपार्क के पास एक चिकित्सक का आवास है, जहां पर वह राजू को अपना मकान किराये पर दिए हैं, जिसमें राजू अस्पताल का संचालन कर रहे हैं। उसी अस्पताल में सरकारी अस्पताल में चिकित्सक सेवा दे रहे हैं।
सीएमओ ने मामले की जांच
सीएमओ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दिया। टीम के सदस्य अरुण साही ने बताया कि जांच के दौरान सरकारी अस्पताल में सेवा दे रहे चिकित्सक निजी प्रैक्टिस करते नहीं मिले।


