संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, जाँच में जुटी पुलिस
बस्ती। जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एकड़गी गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। जल्दबाजी में ससुरालवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर बेटी की गला दबाकर कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार की सुबह छह बजे गोरखपुर मेडिकल कालेज में बताई जा रही है। थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि मायका पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।
22 वर्षीय पुनीता उर्फ मोनिका पुत्री राम नवल निवासी बकौली थाना
धनघटा जनपद संतकबीर नगर की शादी दिसंबर 2018 में बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी राहुल पुत्र राजेन्द्र गौड़ के साथ हुई थी।
शादी के बाद तीन बच्चे चार वर्षीय नित्यम, ढाई वर्षीय लाडो व छह माह की परी हुई। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात को उन्होंने देखा कि उनकी बहू बिस्तर से नीचे गिरकर छटपटा रही थी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान पुनीता की मेडिकल कालेज में मौत हो गई।


