अल्ट्रासाउंड सेंटर के लिए आए छह आवेदन, एक रिजेक्ट
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार कलेक्ट्रेट सभागार में सलाहकार समिति की बैठक हुई। अल्ट्रासाउंड के लिए प्रस्तुत किए गए छह आवेदन में पांच को स्वीकृति मिली, जबकि एक आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया। बैठक में सभी एजेंडा पर चर्चा हुई।
पिछली बैठक में समिति की ओर से दिए गए सुझाव पर किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद चिकित्सक परिवर्तन, पंजीकरण, नवीनीकरण, नए पंजीयन को लेकर बैठक में प्रस्तुत फाइलों पर चर्चा हुई। चिकित्सक परिवर्तन के लिए हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर हरैया की फाइल प्राप्त हुई। वहीं पांच नए आवेदन प्रस्तुत किए गए।
ओम अल्ट्रासाउंड सेंटर जयपुरवा, अवनि अल्ट्रासाउंड सेंटर पचपेड़िया पटेल चौक, इंदिरा आई वीएफ क्लीनिक अल्ट्रासाउंड रोडवेज, हिंद अस्पताल अल्ट्रासाउंड हनुमानगंज रुधौली, चाइल्ड केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर मालवीय रोड को स्वीकृति दी गई। एक आवेदन आयुष अल्ट्रासाउंड सेंटर लीला आयुष अस्पताल परशुरामपुर को निरस्त कर दिया गया।
एक फाइल चिकित्सक परिवर्तन के लिए प्राप्त हुई, वहीं तीन फाइल नवीनीकरण ओझा डायग्नोस्टिक सेंटर अस्पताल चौराहा, अमित अल्ट्रासाउंड सेंटर सल्टौआ व सार्थक मेडिकल सेंटर रुधौली से संबंधित थे, सभी पर अनुमोदन दिया गया। नवीन पंजीकरण उपरांत अल्ट्रासाउंड मशीन का क्रय बिल प्यारी बिटिया पोर्टल पर अपलोड करने की अनुमति के लिए दो फाइल अनंता हार्ट एंड कैंसर हास्पिटल कटरा, काशवी डायग्नोस्टिक सेंटर कलवारी बाजार बस्ती प्राप्त हुई, जिसकी स्वीकृति दी गई। साथ ही लंबित वादों पर चर्चा की गई। डीएम ने अनुमोदन के बाद कार्यवृत्ति बनाकर प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया। इस दौरान सीएमओ डा. आरएस दुबे, नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. एके चौधरी, सीएमएस महिला अस्पताल डा. एके वर्मा समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।


