एंटी करप्शन की कार्रवाई का लेखपालों ने किया विरोध, संघ ने एसडीएम को सौंपा...
बस्ती। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने एंटी करप्शन और विजिलेंस टीम पर मनमानी का आरोप लगाया है। संघ ने एसडीएम को पत्रक सौंपा और कहा कि टीम सामान्य शिकायतों के आधार पर जबरन कार्रवाई कर रही है।
आप को बता दे लेखपाल संघ हरैया ने शनिवार को एंटी करप्शन टीम की जबरन ट्रैप की कार्रवाई के विरोध में प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार पांडेय को सौंपा। जबरन कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल ने बताया कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने से नाराज लोग एंटी करप्शन की टीम से लेखपाल के हाथ में पैसा व पाउडर जबरन रखवा कर कार्रवाई करवा रहे हैं, जिससे लेखपाल क्षेत्र में इसी भय को लेकर सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। एंटी करप्शन की टीम कार्रवाई से पहले शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच करे। दुर्गेश द्विवेदी, छोटेलाल, प्रमोद कुमार, अनिल चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


