करीब एक माह से गायब बुजुर्ग का नही लगा सुराग; परिजनों ने रखा 20 हजार का....
बस्ती। करीब एक महीने पहले घर से बाजार गये बुजुर्ग का 28 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नही लगा। जिससे परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई हैं। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज करके बुजुर्ग की तलाश में जुटी हुई हैं।
पूरा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल बुजुर्ग गाँव के रहने वाले शिव मूरत चौधरी खेती करके अपने परिवार का गुजारा करते थे। बीते माह 23 सितम्बर को साईकिल से कप्तानगंज बाजार गये थे। सुबह 11 बजे वे कप्तानगंज चौराहे की एक दुकान पर अपना मोबाइल रख दिया और साईकिल खड़ी करके अचानक गायब हो गये थे।
चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में वे खड़े दिखाई पड़ रहे है। उसके बाद वे घर नही लौटे। जब देर शाम तक वह नही लौटे तब परिजनों ने खोजबीन किया तो उनका कुछ पता नही चला। परिजनों की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने 24 सितम्बर को गुमशुदगी दर्ज करके खोजबीन में जुट गई।
लेकिन 28 दिन बीत जाने के बाद बुजुर्ग शिव मूरत चौधरी का कुछ पता नही चला। गुमशुदा के पुत्र अनिल चौधरी द्वारा इन का पता बताने वाले को 20 हजार का इनाम देने की बात कहा है।
जिससे परिजनों ने अनहोनी की आसंका जताई हैं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि मामले खोजबीन किया जा रहा हैं।


