अभ्यर्थियों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा आज रात से
लखनऊ। पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी बुधवार मध्यरात्रि से मुफ्त आवागमन कर सकेंगे, जो अतिरिक्त सेवाएं रक्षाबंधन पर शुरू हुई थी, वे सभी अनवरत जारी रहेंगी। बस सेवाओं को एक सितंबर तक संचालित करने के निर्देश हैं, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। परिवहन निगम की बसों में अभ्यर्थियों को स्पेशल टिकट (शून्य मूल्य का) मिलेगा। अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान कंडक्टर को एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) की छाया प्रति देना अनिवार्य है।
रोडवेज की बसों में अब रक्षाबंधन पर्व की वापसी की भीड़ है। वहीं, बुधवार मध्यरात्रि से आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त परिवहन सेवा शुरू हो जाएगी। इस दौरान सभी डिपो की शत-प्रतिशत बसें आनरोड हेंगी। सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी को अवकाश नहीं मिलेगा। 22 से 26 अगस्त व 29 से एक सितंबर तक पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम मुफ्त सेवा देगा। अभ्यर्थी परीक्षा तारीख के
24 घंटे पूर्व से 24 घंटे बाद तक मुफ्त आवागमन कर सकेंगे। पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान कंडक्टर को एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) की छायाप्रति आते व जाते समय दोनों तरफ कंडक्टर को देना होगा। इस अवधि में सभी अनुबंधित बसों का संचालन होगा। ड्राइवरों व कंडक्टरों को दैनिक रूप से बस संचालन करने पर प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।


