अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का भंडाफोड़
Up News : FSDA यानी की उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और एसटीएफ़ की संयुक्त टीम की बड़ी करवाही में सफलता हासिल किया।
FSDA टीम ने कार्रवाई में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन (oxytocin injections) की करोड़ों की बरामदगी की है। इस मामले में अभियुक्त अनमोल पाल (Anmol Pal) एवं दिनेश पाल (Dinesh Pal) के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस के साथ ही मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए पूछताछ लगातार जारी है।
इस संबंध में FSDA के सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने कहा कि कई दिनों से इस बारे में सूचना मिल रही थी। जिस पर गुरुवार को सूचना के आधार पर लखनऊ के बंगला बाज़ार चौराहे (Bangla Bazaar Square) से तेली बाग जाने वाली सफेद रंग की स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी के अंदर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप पायी गई।


