चाकूबाजी के बाद उदयपुर में हुई आगजनी और तोड़फोड़
राजस्थान। जिले के उदयपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। जहां 10वीं क्लास के एक छात्र पर उसी के स्कूल के एक अन्य छात्र ने चाकू से हमला कर दिया।
इसके बाद अचानक शहर का माहौल बिगड़ गया और कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी। उपद्रवियों ने कई कारों में आग लग दी, हालात को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है।
एहतियातन इंटरनेट सेवा को भी शनिवार रात 10 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह घटना शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के भट्ठियानी चौहट्टा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई।


