मनोरमा नदी में नहाते समय फिसला पैर, डूबा युवक तलाश जारी
बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव के मजार के पास स्थित मनोरमा नदी में शुक्रवार को एक युवक नहाते समय गहरे पानी में फिसल कर चला गया। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने गोताखोरों से नदी में तलाश कराया, मगर कुछ पता नहीं चला।
बताया जा रहा हैं की युवक वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मानिकचन्द निवासी परवेज आलम अपनी पत्नी शफीकुन्निशा के साथ महुआडाबर मजार पर आए थे। मजार के सज्जादासीन इब्राहिम के कहने पर वह नदी में नहाने चला गया।
लेकिन अचानक पैर फिसलने से परवेज (Parvez) गहरे पानी समा गया। परवेज की पत्नी शफीकुन्निशा ने बताया कि हमारी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। संतान प्राप्ति के लिए मजार पर हाजिरी लगाने आए थे।
मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष शोभा यादव ने बताया कि स्थानीय नाविक उपलब्ध न होने के कारण नदी में तट पर मौजूद तैराकों से तलाश जारी है।


