तीन लोगों ने मिलकर शख्स से की 21 करोड़ की ठगी...
डेस्क, न्यूज। देश के महाराष्ट्र के ठाणे से 21 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप के तहत तीन लोगो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने प्रॉफिट का झांसा देकर करीब 25 करोड़ रुपये निवेश की बात कही थी। जिस पर पीड़ित ने 25 करोड़ रुपए दे दिए लेकिन वापस उसे कुछ भी नही मिला। बार बार कहने पर पीड़ित को 4 करोड़ रुपये लौटा दिए, लेकिन बाकी राशि नहीं दिया। परेशान पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय थाना पर दिया।
मामले में पुलिस ने बताया कि 43 साल के प्रिंटिंग और पैकेजिंग प्रोफेशनल को तीन लोगों ने अपने वेंचर में इन्वेस्ट (Invest) करने को कहा था और अच्छे प्रॉफिट का वादा किया था।
आरोपियों लालच भरी बातों में आकर पीड़ित ने करोड़ों रुपये का निवेश उनकी कंपनी में कर दिया था। इतनी बड़ी रकम इन्वेस्ट करने के बाद जब पीड़ित को कोई रिटर्न नहीं मिला। तो पीड़ित ने आरोपियों से पैसों वापस मांगा।
बाद में आरोपियों ने पीड़ित को करीब 4 करोड़ रुपये लौटा दिए, लेकिन बाकी के 21 करोड़ रुपये और उसके इन्वेस्टमेंट (Investment) पर होने वाले प्रॉफिट के बारे में टालमटोल करते रहे।


