सिपाही बना जल्लाद: प्राइवेट पार्ट पर हमला-उखाड़े नाखून दहेज..लोहे की रॉड
Up News: उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) के मुरादाबाद में एक खौफनाक मामला सामने आया। यहां कांस्टेबल पर अपनी ही पत्नी को दहेज के लिए टॉर्चर करने का मामला प्रकाश में आया है।
कांस्टेबल ने अपनी ही पत्नी को दहेज़ के लिय इस कदर टॉर्चर किया जिसे सुन आप के रोंगटे खड़े हो जायेगे।
यहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोप है कि पति ने उसे लोहे की रॉड से पीटा और गर्म कीलों से उसे जलाया और बीयर पिला कर उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर दिया साथ ही नाखून को भी उखाड़ दिए। पीड़िता महिला अस्पताल में भर्ती है।
मामले में मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह (SP City Kumar Ranvijay Singh) ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सास - ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी विकास (Vikesh) की तलाश की जा रही है।
उन्नाव के पुलिस अधीक्षक को से भी इस बाबत पत्राचार किया गया है।


