ठगी का चक्कर: दानपेटी पर मंदिर की जगह लगाया अपना QR कोड!
Desk News: ठगो ने पैसा ठगने के चक्कर में अब भगवान घर को भी नहीं बख्श रहे हैं। ऐसा कुछ हैरान कर देने वाला मामला चीन (China) से आ रहा हैं, जहां एक लॉ ग्रेजुएट ((Law Graduate) ने बौद्ध मंदिरों से दान की रकम चुराने का एक गजब का तरीका अपनाया। मामला सामने आते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में आरोपी ने मंदिर में लगे QR कोड की जगह खुद का निजी QR कोड से बदल दिया। जब भी कोई भक्त श्रद्धा से मंदिर के लिए दान करता, तो वह रकम सीधे उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है।
हैरानी की बात यह है कि यह शख्स चीन के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय (university) से कानून में मास्टर्स (Masters in Law) की डिग्री पूरी कर चुका है, फिर भी उसने इस तरह का अपराध किया।


