ओडिशा में पीरियड लीव की शुरुआत
ओडिशा। ओडिशा सरकार ने अब सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों में काम कर रखी महिलाओं को खुशी की खबर लाई है। अब यहां काम कर रही महिलाओं कर्मचारियों के लिए एक दिन की मेंस्ट्रुअल (Menstrual) यानी पीरियड लीव की शुरुआत की है।
कटक में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day Celebrations) के दौरान ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने इसका ऐलान किया है। तत्काल प्रभाव से लागू होने वाली यह पॉलिसी महिला कर्मचारियों (policy for women employees) को उनके मेंस्ट्रुअल साइकल के पहले या दूसरे दिन छुट्टी लेने की छूट देती है।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और कल्याण को ज्यादा प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सहायता करना है। उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा (Deputy Chief Minister Pravati Parida) ने कहा, "यह वैकल्पिक है, जो महिलाएं पेशेवर काम में शामिल थीं, वे शारीरिक दर्द के पहले या दूसरे दिन छुट्टी ले सकती हैं। यह सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरी करने वालों दोनों के लिए लागू होगा।"


