बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- पंडित चतुर्वेदी तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज कप्तानगंज।
- एमसीसी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम कप्तानगंज।
- बीआरएस एकेडमी गड़हा गौतम कप्तानगंज।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
एमसीसी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बस्ती। एमसीसी इंटरनेशनल स्कूल पिकौरा सानी कप्तानगंज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में ध्वजारोहण के उसके पश्चात राष्ट्रीय गान से आरंभ होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अत्यंत मनभावन लड़ी के रूप में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
जिसमें स्कूल के नन्हे बच्चे बढ़-चढ़ कर आजादी के महोत्सव में हिस्सा लिए। बच्चों ने मंचासीन एवं दर्शकों का मन मोह लिया और लोगों ने कार्यक्रम बहुत सराहा। जिसमें, नृत्य, नाटक, कला, करतब आदि प्रस्तुत किए गए। अंत में प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह जीवन के हर क्षेत्र मैं उन्नति करें एवं अपने देश का नाम रोशन करें।
स्वतंत्रता दिवस पर बीआरएस एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन
बस्ती। जिले के विकास खंड कप्तानगंज के बीआरएस एकेडमी गड़हा गौतम विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर। 15 अगस्त बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक रणधीर सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मां सरस्वती, भारत माता व अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए
विद्यालय की छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वंदना, देश भक्ति गीत, स्वागत गीत एवं लोक नृत्य को प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति करने पर वहां मौजू सभी लोगों को मन लिया और ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।




