हैवानियत: कोलकाता में डॉक्टर के बाद उत्तराखंड में नर्स से दरिंदगी
Desk News: एक चीख ने पूरे देश के कान सन्न कर के रख दिया। रात के वक्त हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में हैवानियत का जो खेल खेला गया। उसे सुनने के बाद रौंगटे खड़े हो जाते हैं। रेप और मर्डर के बाद कोलकाता में कोहराम सा मजा हुआ है। अभी भी मीडिया अखबार कोलकाता के रेप और मर्डर के सुर्खियों से पटे पड़े थे कि उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से एक मनहूस खबर आ गई जहां एक नर्स का रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दिया गया।
मामले में ऊधम सिंह नगर के कोतवाली रुद्रपुर इलाके से गुमशुदा युवती के ब्लाइंड मर्डर (Blind Murder केस में बेहद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। यहां एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा हुआ जो पूरे शहर में सनसनी पैदा कर दिया।
कोलकाता जैसा हत्याकांड उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर में भी देखने को मिला है। 30 जुलाई को गायब हुई युवती के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि जिले की एक नर्स के साथ लूटपाट के बाद रेप किया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने इस मामले में आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।


