कुत्ते के काटने से मरी गायें, दूध का प्रसाद खाने वालों को लगी वैक्सीन
छत्तीसगढ़। गोंडाहूर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के गांव में पागल कुत्ते ने दो दुधारू गायों को काट लिया। करीब दो महीने बाद दोनों गायों की रैबीज के कारण मौत हो गई।
इस बीच पशु पालक ने उन गायों के दूध को गांव में बेच दिया. जो दूध बेचा गया उसका गांव में हुई सत्यनारायण की कथा के बाद प्रसाद बनाकर बांटा गया।
जब गायों की मौत हुई तो ग्रामीणों में डर बैठ गया, स्वास्थ विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए।


