एक बाइक का अंतिम संस्कारः श्मशान पर अनोखी चिता !
मध्य प्रदेश। सीहोर जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया। यहां शमशान घाट में मृत शरीर की बल्कि मोटरसाइकिल का अंतिम संस्कार हुआ। अज्ञात लोगों ने बाइक को लकड़ी और कंडे के बीच रखकर आग के हवाले कर दिया। अब श्मशान में जली हुई बाइक का वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर जमकर वायरल हो रहा है।
सीहोर जिले स्थित इछावर क्षेत्र के दिवड़िया मार्ग का यह अजीब मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। मार्ग के शमशान घाट में चिता जलाने वाली जगह पर बाइक का अंतिम संस्कार किया गया।
अज्ञात लोगों ने लकड़ी और कंडों की चिता सजाकर बाइक को आग लगा दी। मामले का पता चलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई. अंतिम संस्कार वाली जगह जली हुई खड़ी बाइक का वीडियो भी social media पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना को वाहन चोरों ने अंजाम दिया होगा। श्मशान घाट में असामजिक तत्वों का यहां जमावड़ा रहता है। घाट में चिता जलाने वाली जगह बाइक का अंतिम संस्कार किए जाने का अजीब मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी आया है।


