दान पेटी में मिला मुकेश अंबानी के नाम का धमकी भरा स्टांप पेपर
Mp News: ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव का मंदिर है। सोमवार को सावन के चलते यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किया। शाम को जब पुजारियों ने मंदिर की दान पेटी खोली तो उसमें एक स्टांप पेपर मिला।
पुजारियों ने स्टांप पेपर (stamp paper) में लिखी बात पढ़ी तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। मामले में तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने पेपर पढ़ा तो वो भी हैरान रह गया। इसमें भारत (India) के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को धमकी दी हुई थी।
स्टांप पेपर में लिखा था- मेरा अगला टार्गेट मुकेश धीरूभाई अंबानी (Mukesh Dhirubhai Ambani) मुंबई। इसमें मनोज शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा निवासी बालाजी विहार गुढ़ी गुढ़ा का नाका, कंपू ग्वालियर भी लिखा था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है


