नो बॉल के झगड़े में गई बच्चे की जान, मां ने कर दिया माफ
यूपी। उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में अपने 10 साल के इकलौते बेटे की मौत के बाद भी उसकी मां ने इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश किया। महिला ने 11 साल के उस बच्चे को माफ कर दिया जिसकी वजह से उसके आंखों का तारा हमेशा के लिए इस दुनिया से ओझल हो गया।
दरअसल कानपुर में क्रिकेट (Cricket) खेलने के दौरान नो बॉल को लेकर हुए बच्चों के झगड़े में दूसरे बच्चे ने गुस्से में महिला के बेटे को बैट से मार दिया। जिससे मौक मौत हो गई।
मौत के बाद उसकी मां को पुलिस से लेकर आसपास के लोगों तक ने आरोपी बच्चे के खिलाफ केस दर्ज (case registered) करवाने की सलाह दिया, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
आरोपी बच्चे की मां के दर्द को समझते हुए महिला ने यह कहकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने से इनकार कर दिया कि खेल-खेल (Play play) में तो विवाद होता ही है, उस बच्चे ने कोई जानबूझकर मेरे बेटे को थोड़ी मारा था। मैं मां हूं दूसरी मां का दर्द जानती हूं।


