स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप में महिला टीचर को कहा नागिन, हुआ सस्पेंड...
Up News : यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। यहां एक स्कूल के टीचर ने अपनी महिला साथी महिला टीचर को नागिन कह दिया वो भी व्हाट्सएप ग्रुप में। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन सच है।
टीचर ने स्कूल के whatsapp group में जीआईएफ पोस्ट (GIF post) में महिला टीचर को नागिन कह दिया। इसके साथ ही टीचर पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
फिलहाल शिकायत के बाद BSA ने टीचर को सस्पेंड कर दिया हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बाद से स्कूल में खलबली है। वहीं अपने ऊपर कार्रवाई होने के बाद टीचर अवनीत कुमार (Avneet Kumar) शिक्षिका से माफी मांग रहा है


