बेटी ने की लव मैरिज तो नाराज पिता ने प्रेमी की बहन से किया गैंगरेप
पंजाब। लुधियाना में गैंगरेप की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मिलकर एक शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया, क्योंकि पीड़िता के भाई के साथ उसकी बेटी घर से भाग गई थी।
इस अपमान का बदला लेने के लिए उसे इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।


