सावधान आगे गड्ढा है ...जरा देख के चलें
बस्ती। निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही का खामियाजा लोगों को वर्षा के दिनों में भुगतना पड़ता है। इस मार्ग में जरा सी चूक मौत का कारण बन सकती है। बारिश से मिट्टी बहने के कारण लुम्बिनी दुद्धी राष्ट्रीय मार्ग पर सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे से हादसे की गंभीर आशंका बनी हुई है इस के बाद भी संबंधित अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। राष्ट्रीय लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन हैं।
नगर के पास टोल प्लाजा से कुछ किमी की दूरी पर टांडा पुल से पहले सड़क के किनारे मिट्टी पानी में बह गई है। जिससे कई फिट गहरा गड्ढा बन गया है। अभी तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से गहूड़े में धंसी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने बैरियर लगा दिया है। लेकिन यह खतरे का बड़ा संकेत है।


