शादी के 20 दिन बाद टूटी पत्नी की चप्पल, दुल्हन ने SP से की शिकायत
न्यूज। बिहार के पूर्णिया में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला शादी के महज 20 दिन में अपना ससुराल छोड़ एसपी के पास पहुंच गई। महिला ने ससुरालवालों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाकर एसपी को आवेदन दिया। आवेदन में झगड़े की वजह उसने एक चप्पल बताई है।
महिला ने बताया कि शादी के महज 20 दिन ही हुए थे कि उसकी चप्पल टूट गई। जब उसने अपने पति से नई चप्पल की मांग की तो पति ने मुझे नई चप्पल नहीं दिलाई। पति ने कहा कि तुम मुझे पसंद नहीं हो, जाओ अपने पिता से चप्पल मांग लो। वहीं, पति का कहना है कि वह सैंडल की डिमांड कर रही थी।


