एम्स डॉक्टर ने किया सुसाइड, पत्नी से चल रहा था विवाद
Desk News: दिल्ली के AIIMS के डॉक्टर का सुसाइड का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर का पत्नी से विवाद चल रहा था। डॉक्टर की पत्नी रक्षा बंधन पर अपने मां के घर गई हुई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आज न्यूरो सर्जन डॉक्टर (neuro surgeon doctor) ने ओवरडोज लेकर सुसाइड किया है।
पुलिस को प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि डॉक्टर ने दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम (Post Mortem) रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा।
मृतक डॉक्टर न्यूरो सर्जन था, जिसकी उम्र करीब 34 वर्ष है. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


