बिस्कुट खाने के बाद 250 बच्चों की बिगड़ी तबीयत
Dask News: महाराष्ट्र के संभाजी नगर के पैठण तहसील के केकत जलगांव में जिला परिषद स्कूल में लगभग 80 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने से लोगों में अफरा तफरी मच गई।
सभी को पौष्टिक आहार के रूप में बिस्किट दिया गया था। बिस्किट खाने के बाद ही बच्चों का जी मिचलाने लगा और उल्टियां होने लगी। इसके बाद अचानक और भी कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते-देखते स्कूल के करीब-करीब सभी बच्चे तबीयत खराब होने की शिकायत करने लगे।
स्कूली बच्चों में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत मिलते ही वहां के सरपंच स्कूल पहुंचे और शिक्षकों व अन्य लोगों की मदद से उपलब्ध वाहनों से छात्र-छात्राओं को पाचोड़ के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। फूड प्वाइजनिंग (Poisoning) से करीब 257 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जबकि, केकत जलगांव के जिला परिषद विद्यालय में 296 बच्चे पढ़ते हैं।
इसके बाद पहली से लेकर सातवीं कक्षा तक के सभी बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। मौके पर पहुंचे विद्यार्थियों के माता- पिता और परिजनों ने मामले को लेकर रोष भी जताया।


