ईरान में महिला ने नहीं पहना हिजाब तो पुलिस ने मारी गोली, रीढ़ की हड्डी डैमेज
ईरान में हिजाब को लेकर सख्त कानून है। एक बार फिर इस कानून का उल्लंघन करने पर महिला को गोली मार दी गई। इससे पहले भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। ये घटना पिछले महीने की है।
31 साल की एक महिला अपनी कार से भागने की कोशिश कर रही थी। पुलिस को महिला की कार जब्त करने का आदेश दिया गया था।
क्योंकि महिला ने सार्वजनिक रूप से गाड़ी चलाते समय अपने बाल दिखाकर ईरान के हिजाब कानून का उल्लंघन किया था। महिला की रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है और वो चलने में असमर्थ है।


