पाकिस्तानी महिला से सऊदी अरब में की दूसरी शादी, जयपुर में फ्लाइट से उतरते ही अरेस्ट..
राजस्थान के एक व्यक्ति ने कुवैत से फोन पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और उसके बाद उसने एक पाकिस्तानी महिला से सऊदी अरब में शादी कर ली।
पीड़ित पत्नी की शिकायत के बाद आरोपी को जयपुर एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया। उसकी दूसरी पत्नी जब टूरिस्ट वीजा पर चूरू आई तब इसका खुलासा हुआ था।


