राम पथ और भक्ति पथ पर लगी हजारों लाइट चोरी
यूपी। अयोध्या में रामलला के मंदिर की ओर जाने वाले राम पथ और भक्ति पथ पर लगाई गई 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की 3,800 'बांस लाइट' और 36 'गोबो प्रोजेक्टर लाइट' चोरों ने चुरा ली।
चोरी की ये घटनाएं अयोध्या के सबसे महत्वपूर्ण और सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर हुईं और पुलिस बल सहित किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।
जांच में मालूम हुआ कि करीब 3,800 बैम्बू लाइट तथा 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरों ने चुरा ली है।


