क्रांतिकारियों ने काकोरी में ट्रेन को लूटकर अंग्रेजी हुकूमत को पहुंचाई चोट - डा0 आर्येन्दु द्विवेदी
बस्ती। शुकवार को रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय कप्तानगंज में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्राचार्य डा0 आर्येन्दु द्विवेदी ने कहा कि हमारे क्रांतिकारियों ने 9 अगस्त 1925 को काकोरी में ट्रेन को लूटकर अंग्रेजी हुकूमत को चोट पहुंचाई थी। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहडी और रोशन सिंह के योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता।
इस इन सब क्रांतिकारियों के प्रयास से ही हम स्वतंत्र हो सके। प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है की जाति, प्रांत, भाषा, मजहब, भूल कर एक होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा ।
इस अवसर पर समारोह डा. विद्यावती यादव ने क काकोरी में सरकारी खजाने को लूटने तथा क्रांतिकारियों को सजा सुनाने आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सहसंयोजक डा0 प्रदीप कुमार सिंह ने प्रत क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।


