नकली नोटों का कारोबार करना पड़ा भारी,7 साल सश्रम कारावास
डेस्क न्यूज। कोलकाता की एक विशेष एनआईए कोर्ट ने नकली भारतीय नोटों के कारोबार में शामिल दो लोगों को सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई है।
बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले रहने वाले असीम सरकार को 7 साल सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई है, जबकि सह-आरोपी मालदा के निवासी अलादु को पांच साल जेल में बिताने होंगे।


