निजीकरण और एनपीएस व्यवस्था देश के लिए घातक; संगोष्ठी
बस्ती। देश निजीकरण के कारण लगातार पीछे होते जा रहा है। जिसका सीधा नुकसान शिक्षितों, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को हो रहा है। ये बातें अटेवा कप्तानगंज ब्लॉक ईकाई के तत्वाधान में बी.आर.सी कप्तानगंज पर एन.पी.एस. और निजीकरण देश के लिए घातक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन में हुआ। जिसमें ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों से आये हुए शिक्षकों ने प्रतिभाग किया और अपने विचार व्यक्त किये।
मुख्य अतिथि के रुप में जिला संयोजक तौआब अली ने कहा कि बाजार आधारित पेंशन स्वीकार नही है और इसमें कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नही है। जिला संरक्षक प्रमोद कुमार ओझा ने पुरानी पेंशन बहाली होने तक संघर्ष की बात की और मण्डलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी ने एन.पी.एस. को धोखा बताया।
ब्लॉक संयोजक राकेश कुमार मिश्र ने ओ.पी. एस. के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने पर बल दिया। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र कुमार को अटेवा ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया गया।
बैठक में विजेन्द्र वर्मा, बी.पी. आनन्द, आन्या सिंह, प्रियंका, स्कन्द कुमार मिश्र, संजय मिश्र, उमेश यादव, महेन्द्र वर्मा, हरिशचन्द्र चौधरी, सुनील सिंह, अवनीश सिंह, सत्यप्रकाश, श्याम बिहारी, फूलचन्द्र चौधरी, रजनीश यादव, अमित कुमार, पवन कुमार, राजेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।


