चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना ‘बम’! आधी रात जोरदार धमाके से दहला कमरा, बाल-बाल बचा दंपती
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के निषाद नगर में 15 अगस्त की आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब चार्जिंग पर लगा शाओमी मोबाइल अचानक जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि सो रहे दंपती की नींद खुल गई और देखते ही देखते पूरा कमरा धुएं से भर गया।
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र पांडेय अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर दोनों सो गए थे। रात करीब 1 बजे अचानक मोबाइल में तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद कमरे में धुआं फैल गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि मोबाइल के पास उस वक्त कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। धमाके के बाद शाओमी मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर फट गया।


