बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रथम प्रदेश संयोजक एवं संगठन के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय विष्णु दत्त ओझा की पुण्यतिथि पर शनिवार को हिन्दू युवा वाहिनी जिला कार्यालय, बस्ती में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. ओझा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. विष्णु दत्त ओझा ने संगठन को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन त्याग, समर्पण, गौ रक्षा, अनुशासन और हिन्दुत्व के प्रति निष्ठा का प्रतीक रहा। जिला महामंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान विजय द्विवेदी, प्रमोद पांडेय, जगदीश अग्रहरि, पुनीत दत्त ओझा, राकेश गिरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

