बस्ती में भीषण सड़क हादसा: कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के निकट बसहवा ब्रिज के पास 29 और 30 जुलाई की मध्यरात्रि करीब 12 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के कारण हुआ।
![]() |
| दो की मौत, एक गंभीर |
मृतकों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पांडेय के इकलौते पुत्र शिवांश पांडेय और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखाव गांव निवासी संदीप प्रजापति शामिल हैं। हादसे में तिनपेडिया गांव निवासी चंद्र भूषण मिश्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है।
![]() |
| संदीप प्रजापति - कप्तानगंज |
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।



