शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
बस्ती। कप्तानगंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना कप्तानगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 201/26 के तहत धारा 69, 351(2) और 352 बीएनएस में आरोपी सूरज वर्मा (30) पुत्र स्वर्गीय राम संवारे वर्मा, निवासी गौरा, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम ने गुरुवार, 30 जुलाई को आरोपी को बैहार गांव के बाहर पाण्डूल रोड स्थित नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र यादव और कांस्टेबल जगदंबा प्रजापति शामिल रहे।

