कारगिल विजय दिवस पर NAY ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बस्ती। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के तत्वावधान में बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
जिला संयोजक शास्वत श्रीवास्तव के संयोजन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया । संस्था के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने रक्तदान को मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की।
शिविर में संगीता यादव, रूपेश त्रिपाठी, गुरनाम सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय, अश्वनी मिश्रा, अंकुर उपाध्याय, आशुतोष त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, कपीन्द्र मिश्र और शास्वत श्रीवास्तव समेत कई युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
आयोजन के अंत में NAY ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

