एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते लेखपाल को रंगेहाथ किया गिरफ्तार...
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक लेखपाल को गोरखपुर विजिलेंस टीम (Vigilance team) ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। लेखपाल ने जैसे ही किसान के हाथों से रुपए लिए वैसे ही आसपास छिपे विजिलेंस के अधिकारी-कर्मचारी सामने आ गए। इस तरह रंगे हाथों पकड़े जाने पर लेखपाल हैरान रह गया। लेकिन वह जब तक कुछ कर पाता विजिलेंस टीम ने उसे दबोच कर गाड़ी में बैठा लिया। इसके तुरंत बाद टीम आरोपी लेखपाल को लेकर कोतवाली चली गई।
मामला बस्ती की सदर तहसील के बहादुरपुर विकास खंड का है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लेखपाल बहादुरपुर विकास खंड के अगई भगाड़ ग्राम पंचायत में तैनात है। किसान ने विजिलेंस से उसकी शिकायत की थी।
![]() |
| एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए लेखपाल संघ |
किसान का कहना था कि लेखपाल ने जमीन से संबंधित काम के लिए उससे रिश्वत मांगी थी। वह पिछले कई दिनों से किसान को दौड़ा रहा था। किसान का कहना है कि वह बहुत परेशान हो गए थे।

