सरवाड : खूनी सघर्ष कर जानलेवा हमला के पांच आरोपी गिरफ़्तार
आशुतोष त्रिपाठी
अजमेर। सरवाड शहर में एक खूनी संघर्ष के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सोमवार को पीएन के लगभग सॉपला गेट पर हुई थी, जहां आरोपियों ने भैरू भील पर जानलेवा हमला किया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धर्मीचंद पुत्र ग्यारसीलाल, हेमराज उर्फ ताराचंद उर्फ तारू पुत्र ग्यारसीलाल, सोनू पुत्र पप्पू भील, राजू भील पुत्र सुखलाल और भोलू भील पुत्र रतनलाल भील शामिल हैं।
इस घटना की जांच में सरवाड़ थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी और उनकी टीम शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने भैरू भील पर लात घूसों और लकड़ियों से मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

